4 June 2019 Current Affairs

  1. अजीत डोभाल को पुन: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनाया गया है। अब अजीत डोभाल को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है जबकि पहले उनका दर्जा राज्यमंत्री का था। अजीत डोभाल को राष्ट्रीय सुरक्षा डोमेन में उनके योगदान की मान्यता में कैबिनेट रैंक दी गयी है। ये भारत के 5वें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं।
  2. तेलंगाना सरकार ने हाल ही में रायथु बंधु योजना का विस्तार करने के लिए अधिसूचना जारी की है। सरकार के अनुसार कृषि तथा बागवानी फसलों के लिए प्रारम्भिक निवेश सहायता प्रदान करने वाली योजना को अब प्रति किसान 4000 रुपये से 5000 रुपये प्रति एकड़ बढ़ाया है। यह तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की योजना है। यह सहायता राशि RBI भुगतान प्लेटफॉर्म (ई-कुबेर) के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी।
  3. ऑयल एण्ड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) को पछाड़ कर देश की सबसे अधिक लाभकारी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी का खिताब हासिल कर लिया है।ONGC का मुख्यालय नई दिल्ली में है। ONGC के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक शशि शंकर है।
  4.  अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले दो दिवसीय योग महोत्सव का आयोजन नई दिल्ली में किया गया है। याेग महोत्सव का उद्देश्य 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बारे में लोगों को जागरूक करना है। इस महोत्सव का उद्घाटन नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री राजीव कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयुष मंत्रालय ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019 के लिए दो एप्लीकेशन ‘योग लोकेटर’ व ‘भुवन एप्प’ भी लांच किए।
  5. 14वें इस्लामिक सहयोग संगठन सम्मेलन का आयोजन सऊदी अरब के मक्का में शासक सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सोद द्वारा किया गया।इस बैठक का एजेंडा ‘मुस्लिम जगत की वर्तमान समस्याएं’ थी। इस बैठक में नेताओं ने अमेरिका द्वारा जेरुसलम को इजराइल की राजधानी के रूप में मान्यता देने की आलोचना की। इस्लामिक सहयोग संगठन की स्थापना 1969 में की गई थी। वर्तमान में इसमें 57 सदस्य हैं। इसके शिखर सम्मेलन का आयोजन प्रत्येक तीन वर्ष बाद किया जाता है।
  6. बाल यातना व अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस 4 जून को संयुक्त राष्ट्र के द्वारा मनाया जाता है। यह दिवस 1982 में प्रारम्भ किया गया था जो मूल रूप से 1982 के लेबनान युद्ध के पीड़ितों पर केन्द्रित था। इस दिवस का उद्देश्य “विश्वभर में शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक शोषण का शिकार बच्चों द्वारा झेलते दर्द को समझना है।
  7. राजस्थान सरकार ने आपकी बेटी योजना के तहत स्कूली लड़कियों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता को बढ़ाया है। कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई करने वाली लड़कियों के लिए 1100 से बढ़ाकर 2100 रुपये व कक्षा 9 से 12वीं तक की लड़कियों के लिए यह राशि 1500 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये कर दी गई है।
  8. 7वीं अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में विधायक फोसुम खिमुन ने शपथ ग्रहण की है। राज्यपाल डॉ. बी.डी. मिश्रा ने उन्हें 3 जून 2019 को ईटानगर के राजभवन में एक आधिकारिक समारोह में पी. खिमुन को शपथ दिलाई।
  9.  डुकाटी के डैनिलो पेटुसी ने मार्क मार्केज को इटालियन ग्रैंड प्रिक्स टूर्नामेन्ट में पराजित करते हुए यह खिताब अपने नाम किया। यह उनकी पहली मोटो GP जीत है। पेटुसी, इटालियन लोकल टीम डुकाटी के चालक है।
  10. महिलाओं को सुरक्षित यात्रा का अनुभव प्रदान करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल ने सभी दिल्ली परिवहन निगम (DTC) बसों, क्लस्टर बसों और दिल्ली मेट्रो में उनके लिए मुफ्त यात्रा की घोषणा की। इस योजना में जो महिलाएँ किराया वहन कर सकती है, वे सब्सिडी छोड़ सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Dont copy Content is protected by wayofjobs !!