3 June 2019 Current Affairs

  1. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) 3 जून से 7 जून, 2019 को वित्तीय साक्षरता सप्ताह के रूप में मना रहा है। इस वर्ष वित्तीय साक्षरता सप्ताह का विषय ‘किसान और वे किस प्रकार औपचारिक बैंकिंग प्रणाली से लाभान्वित हो रहे हैं’ है। इस सप्ताह के दौरान देश के किसानों को वित्तीय साक्षरता प्रदान की जाएगी तथा उन्हें विभिन्न वित्तीय पहलुओं से अवगत करवाया जाएगा। इसके अलावा दूरदर्शन व ऑल इण्डिया रेडियो पर भी वित्तीय साक्षरता के बारे में प्रचार किया जाएगा। RBI का मुख्यालय मुम्बई में है तथा इसके गवर्नर शक्तिकांत दास है।
  2.  तीसरे इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन वर्ल्ड कप (ISSF), जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित किए गए।  इसमें 6 पदक जीतकर भारत शीर्ष स्थान पर रहा, जिसमें 5 स्वर्ण पदक है तथा एक रजत पदक है। अगला टूर्नामेंट ISSF विश्व कप, रियो डी जेनेरियो, ब्राजील में आयोजित किया जाना है। जर्मनी की राजधानी बर्लिन तथा मुद्रा यूरो है। जर्मनी की वर्तमान चांसलर ‘एंजेला मर्केल’ है।
  3. यूरोपीय चैम्पियंस लीग 2019 का आयोजन स्पेन के मैड्रिड में किया गया। लिवरपूल ने छठी बार यूरोपीय चैम्पियंस लीग का खिताब जीता है। कोच जुर्गेन क्लॉप के मार्गदर्शन में इंग्लिश क्लब लिवरपूल ने फाइनल में टॉटेनहम हॉस्पुर को मात दी।लिवरपूल, उत्तर पश्चिम इंग्लैण्ड का एक शहर है।
  4. फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोहना सिंह हॉक एडवांस जेट एयरक्राफ्ट में मिशन पूरा करने वाली पहली महिला पायलट बन गई है। मोहना सिंह राजस्थान के झुंझुनूं की निवासी है। मोहना को यह कामयाबी पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा वायुसेना अड्डे पर मिली। देश की पहली महिला फाइटर पायलट बनने का गौरव ‘भावना कांत’ को प्राप्त है।
  5.  अल सल्वाडोर एक मध्य अमेरिकी देश है। नायाब बुकेले सेन्टरराइट गाना पार्टी से संबंधित है। बुकेले को सैन सल्वाडोर शहर में नेशनल असेंबली के अध्यक्ष द्वारा शपथ दिलाई गई। बुकेले को गुरिल्ला सल्वाडोर सांचेज सेरेन के बाद इस पद के लिए चुना गया है। अल सल्वाडोर की राजधानी ‘सैन सल्वाडोर’ व मुद्रा US डॉलर है।
  6. विश्व साईकिल दिवस 2019 का विषय कम हो रही साईकिलों की संख्या, पर्यावरण व सेहत पर पड़ रहा बुरा प्रभाव है। विश्व साईकिल दिवस मनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने 12 अप्रैल, 2018 को मंजूरी दी थी। इस दिवस का लोगो इसहाक फेल्ड द्वारा डिजाइन किया गया है। यह दिवस साईकिल के उपयोग से होने वाले लाभों के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है।
  7.  एयर चीफ मार्शल B.S. धनोआ स्वीडन की 4 दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर गए हैं। वहाँ B.S. धनोआ विभिन्न परिचालन और प्रशिक्षण इकाईयों का दौरा करेंगे। B.S. धनोआ को स्वीडिश एयर फोर्स के मुख्य अधिकारी मेट्स हेलमेसन द्वारा आमंत्रित किया गया था। यह यात्रा रक्षा सहयोग के लिए प्रेरणा प्रदान करेगी। स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम व मुद्रा क्रोना है।
  8. छत्तीसगढ़ में कनक तिवारी के स्थान पर सतीश चंद्र वर्मा को नए महाधिवक्ता के रूप में नियुक्त किया है। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा दी गई है।छत्तीसगढ़ के वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं तथा राजधानी रायपुर है।
  9.  राजस्थान स्वास्थ्य विभाग ने हाल ही में तम्बाकू नियंत्रण के क्षेत्र में उपलब्धि के लिए 2019 विश्व स्वास्थ्य संगठन अवॉर्ड जीता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र से पांच संगठनों को इस पुरस्कार के लिए चुना है। इनमें से तीन संगठन थाईलैण्ड व इंडोनेशिया से है। एक संगठन नई दिल्ली का वल्लभभाई चेस्ट इंस्टीट्यूट है। राजस्थान स्वास्थ्य विभाग देश की एकमात्र सरकारी संस्था है जिसे तंबाकू मुक्त पहल के लिए अवॉर्ड प्रदान किया गया है। WHO – विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं इसका मुख्यालय जेनेवा, स्विट्जरलैंड में स्थित है, एवं इसके अध्यक्ष टेडरॉस अधानोम है। पंजाब सरकार ने सफाई रेटिंग के बिना ऑनलाईन फूड डिलीवरी पर रोक लगाई है। यह सफाई रेटिंग भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के अनुकूल होनी चाहिए। देश में कुछ प्रमुख जोमेटो, स्विगी, उबेरईट्स, फूड पांडा आदि ऑनलाईन फूड एग्रीगेटर कंपनियां हैं, जिन्हें खुद से जुड़े हुए फूड बिजनेस ऑपरेटर्स की सफाई रेटिंग दिखानी होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Dont copy Content is protected by wayofjobs !!